घुवारा: कचरा में गहरी नींद में सो रहे परिवार के घर से चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी उड़ाए
बमनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कचरा में एक घर में मंगलवार की देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। परिवार के सोते रहने के दौरान चोर करीब 200 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी और 60 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह 8 बजे घर के बाहर दस्तावेज मिलने पर घटना का पता चला। पीड़ित ने चोरी की रकम को कम आंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।