मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने बैरियाडीह नदी से एक किशोरी का शव बरामद किया
हरसिद्धि के बैरियाडीह नदी से एक किशोरी का शव मिला। मृतका की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के कौवाहा गांव निवासी संजय महतो की पुत्री के रूप में हुई है। वह पांच दिन पहले घर से लापता हो गई थी। इस संबंध में उसकी मां आधा देवी ने सुगौली थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को ग्रामीणों ने नदी में शव देखा। उन्होंने तुरंत हरसिद्धि पुलिस को सूचना दी।