बक्सर: जिले में प्रतिदिन औसतन 6,419 गैस सिलेंडरों की मांग, आपूर्ति 5,791 तक सीमित
Buxar, Buxar | Apr 3, 2026 बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी डीएम निहारिका छवि ने एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। बैठक में जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति, शिकायतों के निपटारे और कालाबाजारी पर की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तहत कुल 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं।