फिरोज़ाबाद: आनंद नगर में महिला की जहर खाने से हुई मौत, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद होना बताया जा रहा है
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के आनंद नगर की रहने वाली प्राची यादव नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हुयी है। बताया जाता है पति से हुये विवाद के चलते महिला ने गुरुवार को जहर खाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।