Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
No video available

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की साझा उम्मीदबार कुमारी अनिता देवी जी

8.9k views | Surajgarha, Lakhisarai | May 12, 2024

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति 
जिला जन संपर्क कार्यालय, लखीसराय 
दिनांक-06.08.2026

महिला सशक्तिकरण केंद्र(DHEW) की पहल से हुआ नामांकन 

लखीसराय: महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र , लखीसराय की पहल से कराया गया छात्रा का नामांकन।

लखीसराय सदर प्रखंड के बेलोरी गांव वार्ड संख्या 05 स्थित निवासी गायत्री देवी पति धर्मेंद्र चौधरी ने अपनी कुल नौ संतानों में से चौथे क्रम की बच्ची सोनम कुमारी का नामांकन के लिए महिला सशक्तिकरण कार्यालय से संपर्क स्थापित किया।

जहां हब(DHEW) के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने आवश्यक कागजात तैयार करवाकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहाड़पुर, बड़हिया में जाकर छात्रा सोनम कुमारी का वर्ग षष्ठ में नामांकन कराया गया।
नामांकन होने पर छात्रा एवं उनके माता पिता ने खुशी जाहिर की और संबंधित सभी कर्मियों का आभार जताया।

इस दौरान छात्रा और उनके मां को वहां के वार्डन सह शिक्षिका सुधा कुमारी ने छात्रावास परिसर और वहां की व्यवस्था और अनुशासन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इसके अलावा जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उन्हें महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर 181 सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पूरे प्रकरण में लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, लखीसराय दिनांक-06.08.2026 महिला सशक्तिकरण केंद्र(DHEW) की पहल से हुआ नामांकन लखीसराय: महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र , लखीसराय की पहल से कराया गया छात्रा का नामांकन। लखीसराय सदर प्रखंड के बेलोरी गांव वार्ड संख्या 05 स्थित निवासी गायत्री देवी पति धर्मेंद्र चौधरी ने अपनी कुल नौ संतानों में से चौथे क्रम की बच्ची सोनम कुमारी का नामांकन के लिए महिला सशक्तिकरण कार्यालय से संपर्क स्थापित किया। जहां हब(DHEW) के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने आवश्यक कागजात तैयार करवाकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहाड़पुर, बड़हिया में जाकर छात्रा सोनम कुमारी का वर्ग षष्ठ में नामांकन कराया गया। नामांकन होने पर छात्रा एवं उनके माता पिता ने खुशी जाहिर की और संबंधित सभी कर्मियों का आभार जताया। इस दौरान छात्रा और उनके मां को वहां के वार्डन सह शिक्षिका सुधा कुमारी ने छात्रावास परिसर और वहां की व्यवस्था और अनुशासन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उन्हें महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर 181 सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पूरे प्रकरण में लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।

Lakhisarai, Bihar | Aug 6, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 06 अगस्त 2026

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (डेयरी डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स, पटना) के पत्रांक 342, दिनांक 05.08.2026 के आलोक में लखीसराय जिला अंतर्गत प्रस्तावित फ्रोजन सीमेन स्टेशन हेतु स्थलाकृतिक सर्वेक्षण (टोपोग्राफिक सर्वे) एवं मिट्टी जांच (सॉइल इन्वेस्टिगेशन) के लिए एनडीडीबी (NDDB) टीम द्वारा चानन अंचल के मौजा गोपालपुर, थाना संख्या-47, खाता संख्या-192, खेसरा संख्या-1130 की कुल 79.92 एकड़ भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया।
स्थल का भ्रमण किया गया।

 सर्वेक्षण उपरांत आज दिनांक 06.08.2026 को जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वेक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
बैठक में एनडीडीबी टीम द्वारा अवगत कराया गया कि भूमि का निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है तथा अंचल अमीन के सहयोग से सीमांकन कार्य दिनांक 07.08.2026 से प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही, मिट्टी जांच (सॉइल इन्वेस्टिगेशन) का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक के दौरान संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक सूचनाएं एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किए जाने पर भी चर्चा की गई। कार्यपालक अभियंता द्वारा बोरिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। विद्युत प्रमंडल द्वारा विद्युत आपूर्ति एवं नेटवर्क की उपलब्धता की पुष्टि की गई। वृक्षों से संबंधित विषयों पर वन विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जल संसाधन विभाग द्वारा मांगे गए आवश्यक डाटा को कार्यपालक अभियंता, जमुई द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, परियोजना से संबंधित सभी कार्यों के सुचारू एवं बाधारहित क्रियान्वयन हेतु आवश्यकतानुसार अनुमंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय थाना द्वारा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 06 अगस्त 2026 अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (डेयरी डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स, पटना) के पत्रांक 342, दिनांक 05.08.2026 के आलोक में लखीसराय जिला अंतर्गत प्रस्तावित फ्रोजन सीमेन स्टेशन हेतु स्थलाकृतिक सर्वेक्षण (टोपोग्राफिक सर्वे) एवं मिट्टी जांच (सॉइल इन्वेस्टिगेशन) के लिए एनडीडीबी (NDDB) टीम द्वारा चानन अंचल के मौजा गोपालपुर, थाना संख्या-47, खाता संख्या-192, खेसरा संख्या-1130 की कुल 79.92 एकड़ भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया। स्थल का भ्रमण किया गया। सर्वेक्षण उपरांत आज दिनांक 06.08.2026 को जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वेक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में एनडीडीबी टीम द्वारा अवगत कराया गया कि भूमि का निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है तथा अंचल अमीन के सहयोग से सीमांकन कार्य दिनांक 07.08.2026 से प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही, मिट्टी जांच (सॉइल इन्वेस्टिगेशन) का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक के दौरान संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक सूचनाएं एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किए जाने पर भी चर्चा की गई। कार्यपालक अभियंता द्वारा बोरिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। विद्युत प्रमंडल द्वारा विद्युत आपूर्ति एवं नेटवर्क की उपलब्धता की पुष्टि की गई। वृक्षों से संबंधित विषयों पर वन विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा मांगे गए आवश्यक डाटा को कार्यपालक अभियंता, जमुई द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, परियोजना से संबंधित सभी कार्यों के सुचारू एवं बाधारहित क्रियान्वयन हेतु आवश्यकतानुसार अनुमंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय थाना द्वारा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Aug 6, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय 
दिनांक- 06.08.2026

महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त) के अवसर पर बड़हिया प्रखंड के प्रतापुर ग्राम स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-30 पर सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं  ने भाग लिया।
इस अवसर पर हब के जिला मिशन समन्वयक समन्वयक प्रशांत कुमार ने उपस्थित महिलाओं को नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के महत्व की जानकारी दी।
 उन्होंने बताया कि स्तनपान शिशु के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

पोषण मिशन के जिला परियोजना सहायक सौरभ कुमार के द्वारा माताओं को कुपोषण की रोकथाम, संतुलित आहार एवं शिशु देखभाल के संबंधित जानकारी दिया गया।
लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बताया कि 
कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शिशुओं और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देना था।
लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं बाल विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
 साथ ही बाल विवाह रोकथाम हेतु कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया।
मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सहित दर्जनों ग्रामीण महिला मौजूद रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय दिनांक- 06.08.2026 महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त) के अवसर पर बड़हिया प्रखंड के प्रतापुर ग्राम स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-30 पर सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर हब के जिला मिशन समन्वयक समन्वयक प्रशांत कुमार ने उपस्थित महिलाओं को नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्तनपान शिशु के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। पोषण मिशन के जिला परियोजना सहायक सौरभ कुमार के द्वारा माताओं को कुपोषण की रोकथाम, संतुलित आहार एवं शिशु देखभाल के संबंधित जानकारी दिया गया। लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शिशुओं और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देना था। लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं बाल विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह रोकथाम हेतु कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सहित दर्जनों ग्रामीण महिला मौजूद रहे।

Lakhisarai, Bihar | Aug 6, 2026