सिंगरौली: चितरंगी तहसील के बड़कुड़ में तहसीलदार ने बोरिंग मशीन को किया जप्त।
चितरंगी तहसील अंतर्गत बड़कुड़ में तहसीलदार ने बोरिंग मशीन को किया जप्त।स्थानीय तहसील के ग्राम बड़कुड़ गांव में एसडीएम से बिना अनुमति लिए नलकूप का उत्खनन कर रही एक बोरिंग मशीन को तहसीलदार चितरंगी ने जप्त कर लिया है।गौरतलब है कि जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने अल्पवर्षा के चलते भू जलस्तर नीचे खिसकने के कारण जल अभावग्रस्त जिला घोषित किया है।