बिछिया: मधुमक्खी के हमले में छात्राएं समेत चार घायल!
9 अप्रैल दिन गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मंडला जिले के मवई विकासखंड अंतर्गत सारसडोली रोड स्थित कनई नदी के पुल पर मधुमक्खियां के झुंड ने अचानक हमला कर दिया l इस घटना में मॉडल स्कूल मोबाइल जा रही तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई, इसके लावा एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला भी मधुमक्खियां का शिकार हुई है l फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज जारी है