होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में सातरास्ता सहित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
नर्मदापुरम में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार करीब 11 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव भी उनके साथ मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क अन्य स्थलों पर सफाई कराने निर्देश दिए।