बैरसिया: निशातपुरा थाना क्षेत्र में डामर व्यापारी के साथ ₹85.74 लाख की हेराफेरी
Berasia, Bhopal | May 17, 2026 भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक डामर व्यापारी के साथ 85.74 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुंबई की एक कंपनी ने एडवांस भुगतान लेने के बावजूद न तो माल की डिलिवरी की और न ही रकम वापस लौटाई। पुलिस ने जांच के बाद कंपनी के तीन पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।