रायडीह: बख्तर साय व मुंडल सिंह का शहादत दिवस दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
Raidih, Gumla | Apr 4, 2026 रायडीह। प्रखंड क्षेत्र के गढ़ पहाड़ वासुदेव कोना में अमर शहीद बख्तर साय एवं मुंडल सिंह की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय शहादत दिवस कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत 3 अप्रैल की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।