रूईधासा में महानवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन, भक्तों ने मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना
किशनगंज: शहर के रूईधासा में शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हवन-पूजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ। पूजा अर्चना में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।वही पूजा कमेटी के अधिकारियों ने हवन में हिस्सा लिया ।
पुरोहित श्रवण द्विवेदी के द्वारा हवन सम्पन्न करवाया गया। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर संरक्षक राजेश दुबे,सचिव कुंदन सिंह,कोषाध्यक्ष सुशील झा,प्रदीप सिंह,सपन सिंह,पवन कुमार सिंह,गौतम,विजय राय,कौस्तव,सौरभ सहित अन्य लोग मौजूद थे।