धौलपुर: धौलपुर में मौसम का अचानक यू-टर्न, तेज आंधी और बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित
जिले में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आई धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया। कुछ ही देर में आसमान पर धूल का गुबार छा गया, जिससे दृश्यता कम हो गई और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। अचानक