इटकी प्रखंड में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधायक मद से करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली चार विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें खंभा गांव में धुमकुरिया भवन, त्रिविंधा चौक से मल्टी चौक तक पक्की नाली, इटकी में श्मशान शेड और टुरगुरु में आंगनबाड़ी भवन शामिल हैं। मंत्री ने सामूहिक विकास पर जोर दिया।