खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के चितावा गांव में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल युवक ने तोड़ा दम, मामला दर्ज
सारोला कलां क्षेत्र के चितावा गांव में ट्रैक्टर व बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में घायल युवा मुकेश पुत्र छोटू लाल ने कोटा के लिए रेफर किए जाने पर बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सारोला कलां थाना अधिकारी बुद्धाराम चौधरी ने आज गुरुवार को सुबह 11:00 बजे बताया कि युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी ।