जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सचिव सुनील कुमार सिंह ने वृद्धजनों के सम्मान और सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।