रूड़की: रामपुर चुंगी के पास सट्टा खिलाते हुए पुलिस ने एक सटोरी को किया गिरफ्तार, सट्टा सामग्री और नगदी की गई बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा रामपुर चुंगी के पास से इस्लामनगर निवासी शाहबाज पुत्र जलालुद्दीन नाम के एक सटोरी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस के द्वारा सट्टा सामग्री और 2370 रुपए की नगदी बरामद कर ली गई है। पुलिस के द्वारा शाहबाज के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।