रूड़की: रुड़की में हरिद्वार रोड पर हाईवे पर सड़क किनारे क्लीनिक में घुसी एक बस, चालक को अस्पताल में कराया भर्ती
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार रोड पर आज एक बस अचानक की सड़क किनारे क्लीनिक में जा घुसी है। जिस कारण आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घायल बस चालक को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिली है कि बस चालक की तबीयत बिगड़ गई थी। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर क्लीनिक में जा घुसी। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।