रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, वह चोरी के मामले में था फरार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा फरार चल रहे दिल्ली निवासी शुभम अग्रवाल पुत्र सतीश अग्रवाल नाम के एक वारंटी को रोशनाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुभम अग्रवाल चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा शुभम अग्रवाल को रोशनाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।