कोरबा: तालाब में बच्चों को नहाने के दौरान मिली लाश, डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही, पुलिस जुटी जांच में
Korba, Korba | May 29, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमीपाली तालाब में नहाने गए बच्चों को एक शव मिला। बच्चे तालाब में छलांग लगा रहे थे, तभी एक बच्चा पानी के अंदर किसी चीज से टकराया। दोबारा छूने पर उसे पता चला कि वह एक शव है। बच्चों ने चीख-पुकार मचाते हुए बाहर निकलकर ग्रामीणों को सूचना दी।