महमूदाबाद: 25 मार्च को लखनऊ पहुंचेगा बघाईंन गांव निवासी रवि गोपाल का शव, रियाद से फ्लाइट बुक, सुबह 7:45 बजे होगा आगमन
महमूदाबाद क्षेत्र के बघाईंन निवासी रवि गोपाल का पार्थिव शरीर 25 मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगा। रियाद से फ्लाइट बुक हो चुकी है, जो सुबह 7:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। मृतक के भाई मनमोहन को टिकट का स्क्रीनशॉट भी मिल गया है, जिससे परिवार को अब अंतिम दर्शन की उम्मीद जगी है।