कोटा-नागदा रेलखंड के रामगंजमंडी स्टेशन पर रविवार शाम को कोयले से लदी मालगाड़ी के एक वैगन से धुआं उठने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मालगाड़ी को स्टेशन पर रोककर आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने पानी डालकर धुएं पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर दमकल को बुलाया गया। दमकल ने ओएचई बंद कर सुरक्षित तरीके से पानी डालकर धुएं को पूरी तरह नियंत्रित किया। इस दौरान मालगाड़ी करीब दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। घटना के कारण मेन लाइन प्रभावित रही और अमृतसर-कोचुवेली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया, जिससे वे कुछ देर देरी से चलीं। अधिकारियों के अनुसार, कोयले में लगातार घर्षण के कारण इस तरह धुआं उठने की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं।
Ladpura, Kota | Jul 12, 2026