कालपी: ग्राम आटा में खेत के खंभे-तार उखाड़कर फेंकने और मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
Kalpi, Jalaun | Jul 2, 2026 गुरुवार सुबह 11 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कालपी तहसील क्षेत्र के आटा निवासी श्याम बाबू ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर खेत में लगे खंभे और तार तोड़कर उखाड़ने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके खेत में नुकसान पहुंचाया, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।