नवाबगंज: झबरा ताल तिराहा के पास से शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल अनावरण, 8 मोबाइल बरामद
थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त रामू गौतम पुत्र राम कुंवारे निवासी ग्राम रसूलपुर आलमपुर थाना सतरिख जनपद को झबरा ताल तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सतरिख का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 5200 रुपये नकद, कुल 08 एंड्राइड मोबाइल फोन 2 फोन खाटू श्याम मंदिर, ग्राम मजीठा, थाना सतरिख बरामद किया।