भवानीपुर: रुपौली विधायक कलाधर मंडल ने उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से मुलाकात की, विकास मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
भवानीपुर :- रुपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने बिहार के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक श्री मंडल ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की ।