गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: टिकारी रोड के कालीकरण कार्य का डॉ. प्रेम कुमार ने आधी रात किया निरीक्षण
गया शहर के टिकारी रोड के कालीकरण (सड़क निर्माण) कार्य का निरीक्षण बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने गुरुवार की रात 11 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समय पर और मानक के अनुरूप काम पूरा करने पर जोर दिया