नारायणपुर: नारायणपुर में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत दो वारंटी किए गए गिरफ्तार
कोटपूतली। नारायणपुर पुलिस ने शनिवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि अम्बेडकर बास निवासी बनवारी लाल रैगर दहेज प्रताड़ना के मामले में वांछित था। वहीं चतरपुरा निवासी योगेश जाट मारपीट के मामले में फरार चल रहा था।