मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: आंगनबाड़ी सेविका बहाली में भ्रष्टाचार का आरोप, 11 मई से आमरण अनशन की चेतावनी
मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाइन स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वार्ड नंबर 11 की पार्षद कविता देवी, वार्ड नंबर 12 की पूर्व प्रत्याशी सौम्या कुमारी और वार्ड नंबर 2 की पूर्व प्रत्याशी दिव्या भगत ने आंगनबाड़ी सेविका बहाली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग में नियुक्ति प