अटेर: फाइनेंसर की कथित गुंडागर्दी से दूसरा युवक भी जिंदगी की जंग हारा, शव रखकर परिजनों ने गोहद चौराह पर किया चक्काजाम
Ater, Bhind | Jun 25, 2026 भिंड। मेहगांव थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की कथित दबंगई से जुड़े सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब छह दिन पहले बाइक सवार युवकों का पीछा कर रहे फाइनेंसर से जुड़े लोगों ने बाइक को पीछे से लात मार दी थी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी,