बलरामपुर: झारखंडी मंदिर बलरामपुर में सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सावन माह के चौथे सोमवार को झारखंडी मंदिर बलरामपुर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। रुक-रुक कर हो रही बरसात के बीच श्रद्धालु श्रद्धा के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं। मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक झारखंडी मंदिर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अलावा गैर जनपद से भी महिला पुरुष श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।