बलरामपुर: कोतवाली देहात में खमौवा निवासी व्यक्ति ने चार लोगों पर मारपीट का तहरीर देकर दर्ज कराया केस
खमौवा निवासी खालिद ने गांव के चार लोगों पर कोतवाली देहात में तहरीर देकर मारपीट का मामला दर्ज कराया है।बताया कि प्रार्थी का भाई गांव की ही दुकान पर चाय पीने गया था और हंसी मजाक के दौरान गांव के ही चार लोगों ने उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर चले गये आसपास के लोगों ने बीच बराव कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।