बलरामपुर: घर-घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में महिला मोर्चा लोगों को कर रही जागरूक: भाजपा महिला मोर्चा सदस्य सलिला सिन्हा
घर घर तिरंगा अभियान में बलरामपुर नगर में महिला मोर्चा द्वारा लोगों को घरों पर तिरंगा लगने के लिए जागरूक किया जा रहा है।लोगों को स्वतंत्रता के लिए अपनी जान गवाने वाले देशभक्तों के बारे में भी बताया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की सलिला सिन्हा ने बताया कि सभी महिला मोर्चा के सदस्य इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं लोगों के अंदर उत्साह भी देखा जा रहा है।