बलरामपुर: आर्य वीर दल एवं विभिन्न संगठनों ने बांग्ला देश में हुई घटना के विरोध में वीर विनय चौक पर किया प्रदर्शन
आर्य वीर दल एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा वीर विनय चौक पर प्रदर्शन कर बांग्लादेश में हुई घटना का विरोध किया गया। आर्य वीर दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंग्ला देश में जिस तरह से हिंदू परिवारों को मारा गया है यह बड़े ही दुख की बात और निंदनीय है। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से इस कुकृत्य पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।