देवगांव और सिंगारपुर में बुधवार 4 बजे विकास के कई कार्य संपन्न हुए। देवगांव में नवीन पंचायत भवन का भूमि पूजन तथा सिंगारपुर में उपस्वास्थ्य केंद्र, पीएम जन-मन सामुदायिक भवन और आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक चैन सिंह वरकड़े, जनपद अध्यक्ष गतसिंह भवेदी, जिला पंचायत सदस्य शिव पुषाम सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।