गाज़ियाबाद: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में गाजियाबाद प्रशासन ने वॉकथन कार्यक्रम का किया आयोजन
गाजियाबाद में 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर गाजियाबाद प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। रविवार की सुबह को इंदिरापुरम में स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में प्रशासन ने वॉकथन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया और 26 अप्रैल को अपने मत का प्रयोग अवश्य करने की अपील की गई।