रामपुर: मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने नाजायज़ देसी रायफल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 12, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शहर कोतवाली पुलिस ने आश्रम पद्धति चौराहे पर चैकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर में सवार बरेली निवासी एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है।