रामपुर: ग्राम बहादुर गंज के निकट सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पत्नी की हुई मौत, पति और 6 वर्षीय बच्ची घायल
Rampur, Rampur | Aug 12, 2025 मंगलवार को सुबह 10 बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना अज़ीम नगर क्षेत्र के ग्राम मिलक अब्बू खान निवासी संजीव अपनी पत्नी सुमन और बेटी रिया के साथ राखी का त्यौहार मनाकर ससुराल से घर लौट रहे थे। सोमवार शाम उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव और रिया को गंभीर चोटें आई हैं।