रामपुर: बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जनपद रामपुर में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध, चिकन के बजाय बनाई गई बिरयानी
Rampur, Rampur | Aug 12, 2025 मंगलवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने रामपुर में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। मंगलवार को शहर के चिकन बाजार पूरी तरह से बंद रहे। दिन पर प्रशासन द्वारा ई रिक्शा से एलान कराया गया। चिकन बिरयानी बेचने वाले भी अब वेज बिरयानी बेच रहे हैं।