रामपुर: रामपुर रज़ा पुस्तकालय में तिरंगा स्वतंत्र भारत की पहचान विषय पर विशेष प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
Rampur, Rampur | Aug 12, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रामपुर रज़ा पुस्तकालय और संग्रहालय में 'तिरंगा स्वतंत्र भारत की पहचान' नामक एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने इस प्रदर्शनी का उदघाटन फीता काटकर किया।