गंगरार के मेजर नटवर सिंह शक्तावत स्टेडियम में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव और सेवा कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में सेवा, खेल और सामाजिक सहभागिता का संगम देखने को मिला। इस दौरान करीब 2000 परिंडे और 200 पानी की टंकियां वितरित की गईं।