सदर: इग्नू का 39वाँ दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल को वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र में, 4,092 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि
वाराणसी। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली द्वारा 39वाँ दीक्षांत समारोह का आयोजन दिनांक 7 अप्रैल को किया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर के लगभग 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी।जिसमें मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन होंगे।