इंदौर: स्कूलों में बच्चों का तिलक-मंत्रोच्चार के साथ स्वागत बच्चों को पढाई के प्रति किया गया प्रेरित इंदौर संभागायुक्त ने
Indore, Indore | Jun 18, 2024 मध्यप्रदेश में आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है,स्कूल चलो अभियान के तहत आज सभी शासकीय स्कूल में नया शिक्षा सत्र को प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिससे स्कूल में भी उत्सव जैसा माहौल रहा।स्कूल में आने वाले विद्यार्थी से फीता कटवाकर,विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, उन पर फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों में भी स्कूल आने का उत्साह नजर आया।