इटावा: अर्जुन नगर के पास टहलने निकले लोग हाईवे किनारे 4 फीट लंबा अजगर देख सहमे, 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया
Etawah, Etawah | Jan 2, 2026 अर्जुन नगर के पास शुक्रवार सुबह 9 बके टहलने निकले लोग आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे सर्विस रोड किनारे चार फीट लंबा अजगर को देख सहम गए। पास से गुजर रहे राहगीर गगनदीप की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी उन्होंने तुरंत अपना बचाव कर डायल 112 पर पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची फ्रेंड्स कालाेनी पुलिस ने सर्पमित्र डा़ आशीष त्रिपाठी को बुलवाकर सड़क पर आए अजगर का रेस्क्यू किया