चूरू: चूरू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, मंडी सचिव और सुपरवाइजर को ₹10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया
Churu, Churu | Jul 7, 2026 चूरू, 7 जुलाई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी समिति के सचिव विकेंद्र कुमार और सुपरवाइजर कमल कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा के अनुसार, वर्ष 2019 से लंबित लेख मामले में रिश्वत मांगी थी।