बहेड़ी: नारायण नगला पुलिस चौकी पर पीड़ित पक्ष और पुलिस कर्मियों से मारपीट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
मानपुर स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर नारायण नगला पुलिस चौकी में दोनों पक्षों में बातचीत के लिए आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ पहुंचे तीन आरोपियों द्वारा पीड़ित पक्ष एवं पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और पुलिस चौकी में तोडफ़ोड़ करने सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में एक आरोपी को जेल भेजा है।