कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम अहेडा निवासी मनोज ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को करीब सात बजे भाई सोनू घर से काम पर जा रहा था। उसी दौरान पडोसी चार युवकों ने भाई के साथ गाली गलौच करते हुए लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर मां ने भी शोर मचा दिया। आरोप है कि आरोपितों ने घर में घुसकर मां के साथ भी मारपीट की।