नावकोठी: नावकोठी के द्वारिका पैलेस होटल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन, परिसीमन के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार
नावकोठी में पंचायत प्रतिनिधियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन सोमवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मो अहसन ने किया। आयोजक राष्ट्रपति कुमार ने आगत अतिथियों का अंग वस्त्र चादर बुके फूल माला और पाग देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का परिसीमन के बाद चुनाव कराने के निर्णय का आभार प्रकट किया गया।