रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस ने अवैध शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से शुक्रवार को जारी प्रेस नोट से जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त 91 आर डी रोही में अवैध 24 बोतल बियर 10 बोतल व 118 पव्वे देसी शराब व 21 बोतल अंग्रेजी शराब सहित एक युवक संतराम सांसी निवासी खोड़ा को गिरफ्तार किया है पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।