चांपा: कुदरी बैराज से युवक के कूदने की आशंका, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे
जांजगीर के चांपा क्षेत्र के कुदरी बैराज से एक युवक के नदी में कूदने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मंगलवार शाम करीब 4 बजे के आसपास मिली, जब चांपा की ओर से आ रहे एक ऑटो चालक ने कार्यालय पहुंचकर बताया कि एक युवक ने बैराज के ऊपर अपना मोबाइल फोन फेंका और फिर नदी में छलांग लगा दी।सूचना पर चांपा थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके।