अकबरपुर: बसकंडा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी
बिहार सरकार के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को 11:00 बजे अकबरपुर प्रखंड की बसकंडा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया विनोद कुमार ने की। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण