बाराबंकी में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर पेड़ से लटके मिले। घटना सतरिख थाना क्षेत्र के गेंदूवर गांव की है। ग्रामीणों ने जब पेड़ पर शव लटके देखे तो इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।